फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Clouds remained throughout the day, maximum temperature dropped below 20 degrees.

Una News: दिनभर छाए रहे बादल, 20 डिग्री से नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान

Sun, 14 Dec 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, maximum temperature dropped below 20 degrees.
शनिवार को ऊना में हल्के बादलों के पीछे छिपे सूर्य देव। संवाद
16.6 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही जिलेभर में हल्के बादल छाए रहे। ऐसे में दिन में लोगाें को धूप सेंकने को नहीं मिली। बदले मौसम के मिजाज से लोगों को बारिश होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में इसी प्रकार से मौसम रहने की संभावना जताई है। बादल छाए रहने के साथ चल रही सर्द हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए
बीते कई दिनों से दिन में अच्छी धूप खिलने से लोग इसका आनंद ले रहे थे। शनिवार को धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ऐसे में दिन में भी सर्द हवाओं के चलते सर्दी बढ़ गई। बीते काफी समय से बारिश न होने के कारण लोगों को शुष्क सर्दी की मार झेलनी पड़ रही है। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट आई है। सुबह, शाम हल्की धुंध पड़ रही है। आगामी दिनों में भी मौसम इसी प्रकार का बना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed