फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleanliness campaign will be conducted in 46 gram panchayats on June 30: Atri

30 जून को 46 ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा सफाई अभियान : अत्री

Fri, 28 Jun 2024 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 28 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign will be conducted in 46 gram panchayats on June 30: Atri
जलभराव रोकने के लिए पंचायत स्तर पर चलेगी मुहिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। विकास खंड बंगाणा की 46 ग्राम पंचायतों में 30 जून को सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रधान, उपप्रधान, स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल, महिला मंडल व समस्त ग्राम पंचायत के कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने बताया कि सभी पंचायत के समस्त पदाधिकारी और कर्मचारी, जिनमें सिलाई अध्यापिका और पंचायत चौकीदार भी शामिल हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जमा कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक आदि को हटाना है। इससे आगामी मानसून के दौरान नालियों में रुकावट न हो और जलभराव की समस्या से बचा जा सके। गांव की नालियों, गलियों और सड़कों के किनारे पड़ी प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित किया जाएगा। गंदगी और कूड़े का उचित ढंग से निपटान किया जाएगा। इसके अलावा सभी स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल महिला मंडल भी इस अभियान में सहयोग करेंगे। सफाई अभियान में पानी के स्रोत, सरकारी संस्थानों जैसे पंचायत कार्यालय की पानी की टंकियों को साफ किया जाएगा। दूसरी तरफ एकत्रित प्लास्टिक कचरे को अलग से एकत्रित उसे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट बंगाणा तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed