फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegations of corruption and misuse of public funds leveled against the MLA.

Una News: विधायक पर भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग में लगाए आरोप

Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption and misuse of public funds leveled against the MLA.
बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव मलकीत सिंह ने भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग, परिवारवाद और चहेतों को लाभ पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मलकीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने और पत्नी पर कर्ज होने की जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि आज विधायक और उनके परिवार के सदस्य करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे हैं। मलकीत ने जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के निजी आवास के सौंदर्यीकरण और अन्य कार्यों पर सरकारी धन का कथित तौर पर दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जनता के सामने सच्चाई लाई जानी चाहिए। उन्होंने लगाया कि विधायक बनने के बाद परिवार के सदस्यों के नाम पर ठेकेदारी के लाइसेंस बनवाए गए और विभिन्न विभागों से उन्हें टेंडर दिलाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पिछले कुछ वर्षों में संबंधित विभागों द्वारा दिए गए सभी टेंडरों और ठेकों की जांच कराई जाए। मलकीत ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर मित्रों की सरकार चलाने के आरोप लगते रहे हैं, उसी तर्ज पर चिंतपूर्णी विधानसभा में विधायक बबलू कथित तौर पर परिवार की सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed