{"_id":"62191e890bd05260352d69fe","slug":"citu-stages-protest-demanding-investigation-against-illegal-firecracker-factory-in-una-s-bathu-una-news-sml4007911112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू ने श्रम विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू ने श्रम विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट और कामगारों की मौत के मामले को लेकर सीटू कार्यकर्ताओं ने श्रम विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। सीटू जिला कमेटी ने ज्यूडिशियल जांच होनी चाहिए।
सीटू नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन हरोली, उद्योग विभाग, बिजली बोर्ड और श्रम विभाग की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। जिसमें आठ कामगारों ने अपनी जान गंवा दी। कई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
विस्फोटक सामग्री हिमाचल सीमा के अंदर कैसे आई, उद्योग इतने दिनों तक काम कैसे करता रहा, इसकी भी जांच होनी चाहिए। सीटू ने मांग उठाई है कि सभी मृतकों को हिमाचल सरकार या उद्योग प्रबंधन की ओर से 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सीटू जिला सचिव गुरनाम सिंह ने कहा कि अगर पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला तो सीटू अन्य ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर संघर्ष करेगी। इस दौरान जिला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राज्य कमेटी सदस्य विजय शर्मा, जिला कमेटी सदस्य ओपी सिद्धू, प्यारा सिंह, कामरेड जोगा, ल्युमिनस यूनियन के मनोज कुमार, सुच्चा राम, सतीश कुमार, विशाल, अश्वनी मौजूद रहे।