{"_id":"65ccb98ab559c48b68083494","slug":"chowki-manyar-and-chintpurni-college-got-principals-una-news-c-93-1-ssml1048-117466-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चौकी मन्यार और चिंतपूर्णी कॉलेज को मिले प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चौकी मन्यार और चिंतपूर्णी कॉलेज को मिले प्राचार्य
Thu, 15 Feb 2024 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
जोल/गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। उप तहसील जोल के तहत राजकीय महाविद्यालय कॉलेज चौकी मन्यार में स्थायी प्राचार्य ने पदभार संभाल लिया है। डॉ. बलविंद्र सिंह राणा के रूप में कॉलेज को स्थायी प्राचार्य मिले हैं। डॉ. बलविंद्र सिंह राणा जिला चंबा के भरमौर के मलकौता गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय खणी से हुई। उन्होंने कला स्नातक की उपाधि वर्ष 1994 में धर्मशाला से हासिल की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई की। डॉ. राणा ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से अगस्त 1999 में प्रवक्ता कॉलेज राजनीति शास्त्र बने थे। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. कविता कौशल ने उन्हें प्राचार्य का पदभार सौंपा दिया।
उधर, राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में डॉ. अजय कुमार ने प्राचार्य का कार्यभार संभाला है। इससे पहले अजय कुमार दयानंद एंग्लो वैदिक महाविद्यालय अमृतसर में प्राध्यापक के पद पर 20 वर्ष अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्राचार्य पद पर सीधे नियुक्त हुए। प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय कर्मचारी से महाविद्यालय व बच्चों के उत्थान के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाया जाएगा। संवाद