{"_id":"a914a2e8e60e6fc46ba7c64b7deb4082","slug":"chintpurni-temple-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के जयकारों से गूंजा चिंतपूर्णी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के जयकारों से गूंजा चिंतपूर्णी मंदिर
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी सावन अष्टमी मेलों के चलते मां के जयकारों से गूंज उठा है। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाकर मंदिर पहुंच रहे हैं। पहले दो मेलों में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें मां के दरबार में लगीं।
विज्ञापन
रात एक बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। रविवार को भी सारा दिन मां के दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। एसपी अनुपम शर्मा ने मेले की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। भरवाईं में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें श्रद्धालुओं के साथ उचित व्यवहार के साथ पेश आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
होशियारपुर से चिंतपूर्णी तक सैकड़ों लंगर लगे हुए हैं। जगह-जगह लंगर संस्थाएं स्वादिष्ट व्यंजन परोसती नजर आ रही हैं। भारी भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को रहने के लिए होटलों में कमरे भी नहीं मिले। पूरा शहर माता के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
मेला अधिकारी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि मां के दर भारी भीड़ उमड़ रही है।