फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni Road will no traffic zone

नो ट्रैफिक जोन होगा चिंतपूर्णी रोड

Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chintpurni Road will no traffic zone
अल्मोड़ा में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने को डीसी ने यातायात प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार माता चिंतपूर्णी में पुलिस बैरियर से माता चिंतपूर्णी स्वागत कक्ष तक के क्षेत्र को नो ट्रैफिक जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में सूचना के प्रकाशित होने के उपरांत 30 दिन तक जन साधारण से आपत्तियां ली जाएंगी और यदि इस अवधि में कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई जाती है तो अधिसूचना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। डीसी यूनुस ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि इस क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से जहां एक ओर आने-जाने वालों को असुविधा होती है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की गई तो दर्शनार्थ आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ-साथ सुचारु यातायात प्रबंधन में स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पुलिस, मजिस्ट्रेट, अतिविशिष्ट व्यक्तियों और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही आने की इजाजत होगी, जबकि स्थानीय व्यापारियों के छोटे और दुपहिया वाहनों के लिए एसडीएम अंब से पास हासिल करने पर ही इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा होटल मालिकों की गाड़ियों को भी एसडीएम से प्रवेश पास लेना अनिवार्य होगा, जबकि होटल में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के वाहन गर्मियों में 8 बजे और सर्दियों में 7 बजे के उपरांत प्रवेश कर सकेंगे तथा इन्हें दूसरे दिन सुबह 8 बजे वापस आना होगा। मालवाहक वाहनों का रात्रि 10 से प्रात: 5 तक प्रवेश होगा, जबकि स्कूल बसें पुराने बस अड्डे तक बच्चों को स्कूली समय के अनुसार ले जाने और स्कूल छोड़ने के लिए प्रवेश के लिए मान्य होंगी। शेष सभी वाहनों को तलवाड़ा बाईपास से जाना होगा। इन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेवारी पुलिस अधीक्षक पर निर्भर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed