फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni police station gets new Bolero vehicle, police efficiency will increase

Una News: चिंतपूर्णी थाना को मिली नई बोलेरो गाड़ी, पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी

Wed, 06 May 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chintpurni police station gets new Bolero vehicle, police efficiency will increase
चिंतपूर्णी थाना को मिली नई गाड़ी की  पूजा अर्चना करते हुए थाना प्रभारी जयराम । संवाद
भरवाईं (ऊना)। पुलिस थाना चिंतपूर्णी को अब एक नई बोलेरो गाड़ी मिल गई है। इससे पुलिस के दैनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। यह गाड़ी एसपी ऊना की ओर से हायर करवाई गई है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यक्षमता को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने नई गाड़ी का मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ शुभारंभ किया। गौरतलब है कि इससे पहले चिंतपूर्णी थाना में जो बोलेरो गाड़ी इस्तेमाल की जा रही थी, वह किसी श्रद्धालु द्वारा मंदिर ट्रस्ट को दान की गई थी।
विज्ञापन

हालांकि, हाईकोर्ट के आदेशों के बाद उक्त गाड़ी ट्रस्ट को वापस लौटा दी गई थी, इसके चलते पुलिस को नई व्यवस्था की आवश्यकता पड़ी। नई गाड़ी मिलने से अब पुलिस को गश्त, आपातकालीन मामलों में त्वरित कार्रवाई और दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषकर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में यह वाहन अहम भूमिका निभाएगा।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए नई बोलेरो गाड़ी उपलब्ध करवाई गई है। इससे क्षेत्र में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा और आम जनता को भी बेहतर सुरक्षा सुविधा मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed