फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni Mahotsav will start with Akhand Jyoti

Una News: अखंड ज्योति के साथ होगा चिंतपूर्णी महोत्सव का आगाज

Tue, 10 Sep 2024 02:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Chintpurni Mahotsav will start with Akhand Jyoti
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी की अखंड जोत के साथ चिंतपूर्णी महोत्सव का आगाज किया जाएगा। इसमें विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ ड्रोन शो महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। 14 से 16 सितंबर तक अंब के खेल मैदान में श्री माता चिंतपूर्णी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मेला संयोजक एवं एसडीएम अंब डॉ. विवेक महाजन ने बताया कि मेले को राज्य स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए तैयारियां की गई हैं। मेले के तीन दिन में पहले दिन दिव्यांग दिवस, दूसरे दिन वृद्ध दिवस और तीसरे दिन को सुखाश्रय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मेले के आगाज से पहले श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर से माता की ज्योति लाई जाएगी जिसे अंब क्षेत्र में पहुंचने के बाद एक भव्य शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा। वहां माता की ज्योति को विधिपूर्वक स्थापित किया जाएगा। उद्घाटन के दिन मेले में ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ विभिन्न विभागों की तरफ से प्रदर्शनी, रूरल मेला और मिलेट (अनाज) मेला भी लगाया जाएगा। महाेत्सव में दिव्यांग लोगों की विशेष टीम की तरफ से व्हीलचेयर्स पर प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए अंब कॉलेज में कलाकारों के ऑडिशन लिए गए हैं। महोत्सव में पुरुष और महिला वर्ग के लिए कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इसके साथ-साथ मेले में झूले और आंशिक रूप से दुकानें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed