{"_id":"69a32f1055fb9f48390ae816","slug":"chintpurni-college-will-remain-operational-mukesh-agnihotri-made-a-clear-announcement-una-news-c-93-1-una1002-183271-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी कॉलेज रहेगा सुचारु, मुकेश अग्निहोत्री का स्पष्ट एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी कॉलेज रहेगा सुचारु, मुकेश अग्निहोत्री का स्पष्ट एलान
Sun, 01 Mar 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के भविष्य को लेकर क्षेत्र में चल रही तमाम अटकलों पर शनिवार को आखिरकार पूर्ण विराम लग गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की कि इस शिक्षण संस्थान को किसी भी सूरत में बंद नहीं किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली।
शनिवार को उपमुख्यमंत्री के चिंतपूर्णी दौरे के दौरान क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। छपरोह पंचायत के पूर्व प्रधान शशि कालिया के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी को बंद करने की चर्चाओं पर तुरंत विराम लगाया जाए, क्योंकि यह संस्थान सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है और ग्रामीण क्षेत्र के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने मौके पर ही स्थिति स्पष्ट कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी कॉलेज को किसी भी कीमत पर बंद नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रसार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस संस्थान को सुचारु रूप से चलाया जाएगा।
पूर्व प्रधान शशि कालिया ने उपमुख्यमंत्री के इस आश्वासन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कॉलेज बंद होता तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मीलों दूर जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार के इस स्पष्ट रुख से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।