फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children visited the gardens to learn about the importance of modern gardening.

Una News: बच्चों ने बगीचों का भ्रमण कर जाना आधुनिक बागवानी का महत्व

Sat, 07 Feb 2026 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Children visited the gardens to learn about the importance of modern gardening.
केंद्रीय विद्यालय सलोह के छात्रों ने एचपी शिवा क्लस्टर में किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों में केंद्रीय विद्यालय सलोह के छात्रों की ओर से शनिवार को एक प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक जानकारी से जोड़ना था।
इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की कक्षा पांचवीं के लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने विकास खंड बंगाणा के विभिन्न क्लस्टरों एवं बगीचों का दौरा किया, जिनमें गांव खोली स्थित अनार की प्रथम पंक्ति प्रदर्शन स्थल, गांव बौल में स्थापित ड्रैगन फ्रूट तथा गांव बल्ह में अमरूद के क्लस्टर शामिल रहे। उद्यान विभाग की ओर से उद्यान प्रसार अधिकारी मोहम्मद अरशद एवं अनुपम शर्मा ने विद्यार्थियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों तथा फल-पौधों से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से प्रदान की। गांव खोली में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज ने अपने अनार के बगीचे में बच्चों को अनार की उन्नत किस्मों, पौधरोपण, देखभाल एवं उत्पादन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने रोशन लाल के ड्रैगन फ्रूट बगीचे का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें इस नवीन फल फसल के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अध्यापक मनजीत सिंह, नीलम सहित अन्य शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed