{"_id":"68496c5bace45e931f017782","slug":"children-painted-in-the-colors-of-science-in-the-joy-festival-of-physics-una-news-c-93-1-una1002-156103-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भौतिकी के आनंद उत्सव में विज्ञान के रंगों में रंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भौतिकी के आनंद उत्सव में विज्ञान के रंगों में रंगे बच्चे
विज्ञापन
विज्ञान विषय पर अनेक रोमांचक प्रयोग करवाए गए
लेंस से दृष्टि दोषों को सरल भाषा में समझाया
हिम अन्वेषी एवं आईएपीटी के संयुक्त तत्वावधान में करवाया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। देशभर में मनाए जा रहे भौतिकी आनंद उत्सव शृंखला में बुधवार को ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिम अन्वेषी एवं आईएपीटी (भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भौतिक विज्ञान के प्रति रुचि जागृत कर उसे सरल और रोचक बनाना था। कार्यक्रम में डॉ. अरुण की ओर से प्रकाश विज्ञान विषय पर अनेक रोमांचक प्रयोग करवाए गए। उन्होंने प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन, लेंस के माध्यम से दृष्टि दोषों, दूर दृष्टि एवं निकट दृष्टि को अत्यंत सरल भाषा में समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान कोई डरने की चीज नहीं है। यदि इसे दैनिक जीवन की गतिविधियों से जोड़ा जाए तो यह बेहद सरल और आनंददायक बन जाता है। वहीं, डॉ. कुलदीप ने बच्चों को विज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व समझाया। उन्होंने हार-जीत में संतुलन बनाए रखने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और एक श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर डॉ. राममूर्ति शर्मा, सुनील शर्मा, शशि शर्मा, दीपक शर्मा, नितिन शर्मा सहित विद्यालय के बच्चों और स्टाफ ने हिम अन्वेषी एवं आईएपीटी के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने इस आयोजन में अपनी उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन का आग्रह किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विज्ञान को जीवन से जोड़ने का अनुपम अवसर भी बना।