फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children of migrant laborers found four cartridges on the banks of Swan River.

Una News: स्वां नदी किनारे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को मिले चार कारतूस

Fri, 18 Oct 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Children of migrant laborers found four cartridges on the banks of Swan River.
घनारी में मिले ज़िंदा कारतूसों को दिखाते स्थानीय प्रधान तथा अन्य।
क्षेत्र में सनसनी, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। वीरवार दोपहर को घनारी के स्वां नदी के किनारे खेलते समय प्रवासी मजदूरों के बच्चों को चार कारतूस (रौंद) मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना उस समय की है, जब मजदूरों के कुछ बच्चे नदी के किनारे रेत में खेल रहे थे।
खेलते-खेलते उन्हें नदी के किनारे रेत में दबे हुए कारतूस दिखाई दिए। बच्चों ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी, जिन्होंने तुरंत प्रधान ग्राम पंचायत घनारी को सूचित किया। प्रधान सरदार विचित्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कारतूसों को अपने कब्जे में ले लिया और तुरंत इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर कारतूसों को अपने कब्जे में ले लिया। कारतूसों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कारतूस वहां कैसे पहुंचे और किस उद्देश्य से रखे गए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाएगी, ताकि इस घटना से जुड़े किसी भी संभावित खतरे का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। क्षेत्र में लाइसेंसशुदा हथियार रखने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि उक्त कारतूस किसी छोटे हथियार जैसे कि रिवाल्वर, पिस्टल या फिर देसी कट्टे के प्रतीत होते हैं। ग्राम पंचायत प्रधान सरदार विचित्र, शहीद भगत सिंह क्लब के गुरजीत सिंह शम्मी तथा बूथ कांग्रेस के प्रधान विकास पराशर ने कहा कि इतिहास में इस शांतिप्रिय क्षेत्र में कभी भी ऐसा नहीं हुआ और अब यहां से ज़िंदा कारतूसों के मिलने से किसी बड़ी घटना के अंदेशे से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है की शीघ्र ही इस बात का पता लगाया जाए कि उक्त कारतूस यहां पर कैसे और क्यों आए, इन्हें यहां लाने का उद्देश्य क्या था? उन्होंने मांग की है कि इस गुत्थी को जल्द सुलझाया जाए तथा इस क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो: घनारी में मिले ज़िंदा कारतूसों को दिखाते स्थानीय प्रधान तथा अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed