फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children gave wonderful presentations in colorful costumes.

Una News: रंग-बिरंगी पोशाकों में बच्चों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

Fri, 20 Dec 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Children gave wonderful presentations in colorful costumes.
एसएसआरवीएम विद्यालय में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया
विज्ञापन

बेबी शो के विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एसएसआरवी में ग्रैंड पेरेंट्स डे और बेबी शो का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉक्टर संजीव, विद्यालय प्रबंधक सुमेश शर्मा, प्रधानाचार्य बृजबाला शर्मा, शिक्षा प्रमुख सुरेंद्र रात्रा, वाणिज्य विभाग समन्वयक साक्षी शर्मा ने सरस्वती माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का संचालन अध्यापिका निधि और भारती ने किया। समारोह में उपस्थित सभी बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में सतरंगी फूलों के समान हर्षोल्लास के साथ चहक-महक रहे थे। सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसे देख सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। ग्रैंड पेरेंट्स डे पर बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी ने भी हर्षोल्लास के साथ फन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता रहे ग्रैंड पेरेंट्स और बेबी शो विजेता बच्चों को मुख्यातिथि की ओर से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि ग्रैंड पेरेंट्स डे एक खास दिन है। यह दिन हमारे जीवन में दादा-दादी, नाना-नानी के प्रेम और योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है। ग्रैंड पेरेंट्स न केवल परिवार की जड़ होते हैं बल्कि उनकी सीख और अनुभव जीवन के अनमोल मार्गदर्शक भी होते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही दो पीढि़यों के मध्य सेतु का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed