{"_id":"571e14754f1c1bed50a914d9","slug":"child-burnt-with-hot-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म चाय से झुलसा मासूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म चाय से झुलसा मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 25 Apr 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा में एक डेढ़ वर्षीय मासूम ने खेल-खेल में खुद पर गर्म चाय गिरा ली। हादसे में मासूम बुरी तरह झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय आदित्य निवासी बंगाणा सोमवार सुबह घर में खेल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसने गर्म चाय लेकर खुद पर ही गिरा ली। गर्म चाय की वजह से आदित्य का पेट और मुंह झुलस गया है। परिजनों ने तुरंत मासूम को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. पीयूष नंदा ने बताया कि मासूम का उपचार जारी है।
विज्ञापन