फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chief Minister Laghu Shopkeeper Scheme will be effective for small shopkeepers: Lalita

छोटे दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना होगी कारगर : ललिता

Thu, 06 Feb 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Laghu Shopkeeper Scheme will be effective for small shopkeepers: Lalita
सही भुगतान होने पर आधे ब्याज की राशि सब्सिडी के रूप में माफ की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। छोटे व्यापारियों के आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना कारगर होगी। इस योजना के तहत लघु दुकानदार को पचास हजार रुपये की राशि ऋण के तौर पर तीन वर्ष के लिए मिलेगी। जिसका सही भुगतान होने पर आधे ब्याज की राशि सब्सिडी के रूप में माफ की जाएगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वीरवार को ग्राम पंचायत अंबोआ में खंड विकास कार्यालय की ओर से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। एलएसईओ ललिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ कर आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें खंड स्तर पर खुले रुद्रानंद फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई। स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाएं किस प्रकार ऋण हासिल कर सकती हैं, इस बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। मिशन के कार्यकारी अधिकारी अंकुश डढवाल ने बताया कि लघु दुकानदार पचास हजार रुपये तक ऋण हासिल करने के लिए खंड विकास कार्यालय में आकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर एफपीओ के अधिकारी ऋषभ और विश्वजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed