{"_id":"67efe865191abb43c40e1634","slug":"cheap-ration-stopped-for-40-thousand-consumers-una-news-c-93-1-una1002-150477-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 40 हजार उपभोक्ताओं का सस्ता राशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 40 हजार उपभोक्ताओं का सस्ता राशन बंद
विज्ञापन
राशनकार्ड की ई केवाईसी न होने से डिपोधारक नहीं दे रहे राशन
बच्चों और बुजुर्गों की नहीं हो पा रही ई केवाईसी
फिंगरप्रिंट का मिलान न होने की सूरत में लटक गई ई-केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में 40 हजार उपभोक्ताओं का डिपुओं में सस्ता राशन बंद कर दिया है। उपभोक्ताओं के राशन कार्ड की ई-केवाईसी न होने की सूरत में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह कदम उठाया है। विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि जिन राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। उनमें अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। इनके फिंगरप्रिंट का मिलान न होने की सूरत में ई-केवाईसी लटक गई है। विभाग ने कई बार राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता से आग्रह किया। डिपोधारक भी घर-घर जाकर उपभोक्ता से राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने के लिए पहुंचे और अन्य माध्यमों से भी उपभोक्ताओं के कार्डों की ई केवाईसी करवाई गई। तकनीकी तौर पर यह खामी सामने आई है कि जिन उपभोक्ताओं के राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है, उसके पीछे वजह यही रही कि बुजुर्गों और बच्चों की अंगुलियां मशीन के साथ संपर्क न होने की सूरत में कोई भी जवाब न आने पर ई-केवाईसी लटक गई है। इस सूरत में डिपो से सस्ता राशन मिलना बंद हो गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा के अनुसार जिले में 40 हजार के करीब उपभोक्ताओं के खातों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। जल्द ही इस दिशा में जनहित के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि पात्रता रखने वाले लोगों को सस्ते राशन के डिपो में राशन मिल सके।
जिले में वर्तमान में उचित मूल्य की 321, सहकारी सभाओं की 228, व्यक्तिगत 87 और स्वयं सहायता समूह की पांच दुकानें हैं। जिले में 1,42,252 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें एपीएल 82253, बीपीएल में 18980, अन्नपूर्णा में 10089 और अन्य 30,930 राशनकार्ड धारक हैं।
बॉक्स
उपभोक्ता ई-केवाईसी होने से एक ही जगह पर सस्ते राशन के डिपो में राशन ले सकते हैं। इससे काम में पारदर्शिता आएगी और जाली राशनकार्ड से बचाव होगा। असल में जो उपभोक्ता पात्र होगा, वही सस्ते राशन के डिपो से विभाग की स्कीम के तहत लाभान्वित होगा। वर्तमान में जिले में पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के डिपो से राशन मुहैया करवाया जाता है।