{"_id":"6acd216fce8a089c17091b74","slug":"change-in-cms-schedule-he-will-now-arrive-after-the-20th-una-news-c-90-1-mnd1023-217381-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीएम के कार्यक्रम में बदलाव, अब 20 के बाद आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीएम के कार्यक्रम में बदलाव, अब 20 के बाद आएंगे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जोगिंद्रनगर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया है। प्रशासनिक कारणों के चलते अब मुख्यमंत्री 20 अक्तूबर के बाद जोगिंद्रनगर प्रवास पर आएंगे। इससे पहले उनका दौरा 13-14 अक्तूबर को प्रस्तावित था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि अब 20 से 24 अक्तूबर के बीच मुख्यमंत्री का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम तय होने की संभावना है।
सीएम दौरे के दौरान क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं, जिसे लेकर प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। लडभड़ोल में जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की अगुवाई में बैठकें जारी हैं। वहीं, एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद