फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Challans issued for 535 vehicles, fined Rs 1.15 lakh

Una News: 535 वाहनों के काटे चालान, 1.15 लाख जुर्माना

Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for 535 vehicles, fined Rs 1.15 lakh
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 535 वाहनों के चालान किए। 143 चालानों का मौका पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 115500 रुपये प्राप्त किए। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर चार व्यक्तियों के चालान किए गए और जुर्माने के रूप में 700 रुपये प्राप्त किए। इसके अलावा अवैध खनन में संलिप्त तत्वों पर 53000 रुपये का जुर्माना किया गया। इस कार्रवाई के तहत रविवार को कुल छह वाहनों के चालान किए गए। जानकारी के अनुसार अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस पुलिस थाना गगरेट की टीम ने एक वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000 रुपये, पुलिस थाना मैहतपुर ने दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रूप में 11000 रुपये, दौलतपुर चौक पुलिस ने एक वाहन का चालान कर 5000 रुपये जुर्माना, टाहलीवाल पुलिस ने एक वाहन का चलान कर जुर्माने के रूप में 25000 रुपये, पुलिस चौकी संतोषगढ़ में एक वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 7000 रुपये प्राप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed