{"_id":"5e6132e38ebc3ec554389db1","slug":"chalan-una-news-sml3266623184","type":"story","status":"publish","title_hn":"194 वाहनों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
194 वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन
ऊना। पुलिस ने बिगडै़ल चालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 194 वाहनों के चालान किए। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि पुलिस ने 180 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 91000 रुपये प्राप्त किए हैं।
एसपी ने बताया कि 76 चालान बिना हेल्मेट लगाए वाहन चलाने पर, 24 चालान बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 24 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर, छह चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, 11 चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान शराब के नशे के प्रभाव में वाहन चलाने पर, सात चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, नौ चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 17 चालान मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने पर तथा 19 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।
सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर दो लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 200 रुपये प्राप्त किए गए हैं। इसके अलावा अवैध खनन करने पर पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक, पुलिस थाना अंब के तहत एक और पुलिस चौकी जोल के तहत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रूप में 19,450 रुपये प्राप्त किए गए हैं।