फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chaitanya takes a dig at the change in dates of the Anti-Chitta Walkathon

Una News: एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तारीखें बदलने पर चैतन्य का कटाक्ष

Wed, 09 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 09 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chaitanya takes a dig at the change in dates of the Anti-Chitta Walkathon
दौलतपुर चौक (ऊना)। एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तारीख बार-बार बदलने और स्कूलों के समय में लगातार किए जा रहे बदलाव को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने जिला प्रशासन पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जिला ऊना में गर्मी और उमस के कारण विद्यार्थियों के स्कूल आने का समय बदला जा रहा है, तो मुख्यमंत्री की प्रस्तावित एंटी चिट्टा वॉकथॉन के दौरान गर्मी और उमस का असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले सात सितंबर को प्रस्तावित वॉकथॉन को 10 सितंबर किया गया और अब इसे स्थगित कर 16 सितंबर कर दिया गया है। ऐसे में बार-बार तारीख बदलने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि स्कूल टाइमिंग में बार-बार बदलाव से विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक परेशान हैं। प्रशासन को किसी भी निर्णय से पहले अभिभावकों को विश्वास में लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed