फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CHAIN SNACHING

महिला की गले की चेन छीनकर शातिर फरार

Wed, 04 Mar 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
CHAIN SNACHING
जोल (ऊना)। निकटवर्ती सोहारी गांव में शातिर एक महिला के गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला की चेन में एक सोने का लॉकेट भी था इसे शातिर लूटकर ले गए। लूटपाट की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। वारदात में शामिल आरोपी प्रवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग के गार्ड और उसकी पत्नी ने सोहारी गांव में किराए का कमरा लिया है। वन विभाग का कर्मचारी बुधवार को ड्यूटी पर गया था। इस दौरान पत्नी को कमरे में अकेला होने का फायदा उठाकर एक प्रवासी व्यक्ति उसकी गले की चेन झपटकर ले गया। बताया जा रहा है कि महिला की गले की चेन में सोने का लॉकेट लगा हुआ था, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये की करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में विभिन्न जगहों पर बाहरी राज्यों से आए लोग बिना पंजीकरण के रह रहे हैं। जिला में कितने प्रवासी लोग रह रहे हैं इसका पूरा ब्योरा जिला प्रशासन के पास भी नहीं है। किराए के मकानों में रहे ऐसे लोग चोरी और लूटपाट की वारदातों का अंजाम देकर मौके से भाग जाते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस चौकी जोल के प्रभारी सुरजीत सिंह का कहना है कि वह अभी चौकी से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि चेन लूटने की वारदात को लेकर उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed