फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Centre gave Rs 50 crore for Chintpurni temple, Congress is unable to spend it: Anurag

केंद्र ने चिंतपूर्णी मंदिर के लिए दिए 50 करोड़, कांग्रेस नहीं कर पा रही खर्च : अनुराग

Sun, 22 Feb 2026 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Centre gave Rs 50 crore for Chintpurni temple, Congress is unable to spend it: Anurag
बोले, कांग्रेस सरकार के निक्कमेपन से हिमाचल विकास और विरासत दोनों में जा रहा पीछे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नोएडा में शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी के 17वें स्थापना दिवस पर कहा कि हिमाचल सरकार की धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण में उदासीनता कष्टदायी है। चिंतपूर्णी माता मंदिर के लिए केंद्र से 50 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें खर्च नहीं किया। यदि यह अवसर हमारे पास होता, तो 50 करोड़ केंद्र और 200 करोड़ राज्य से मिलाकर चिंतपूर्णी धाम को और भव्य बनाया जाता। यहां जारी प्रेस बयान में ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के निक्कमेपन से हिमाचल विकास और विरासत दोनों में पीछे जा रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि हिमाचली हर जगह अपनी संस्कृति को मजबूत करने की कोशिश करता है, जैसे नोएडा में शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालकनाथ जी का मंदिर स्थापित किया गया है। ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिरों के पुनर्विकास को सराहा, जिसमें काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक, राम मंदिर और केदारनाथ धाम के सुधार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed