फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Central government should immediately implement population control law

Una News: जनसंख्या नियंत्रण कानून अभिलंब लागू करे केंद्र सरकार

Mon, 08 Jul 2024 03:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Central government should immediately implement population control law
देश के अनेक राज्यों में अल्पसंख्यक हो रहे हिंदू : ब्राह्मण सभा
विज्ञापन


महंगाई और बेरोजगारी की चिंता है तो कांग्रेस करे इस कानून का समर्थन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। देश में जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए केंद्र सरकार को जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे अभिलंब लागू करना होगा। इस दिशा में जल्द कोई ठोस कानून नहीं बनाया गया तो आने वाला समय केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।
हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के संरक्षक एवं मार्गदर्शन पंडित शिव किशोर वासुदेव, सभा के प्रदेश महामंत्री पंडित एसआर अवस्थी, युवा ब्राह्मण सभा ऊना के जिला अध्यक्ष चंदन शर्मा ने संयुक्त रूप से जारी एक बयान में कहा है कि जिस प्रकार से एक वर्ग विशेष की आबादी दिनों दिन बढ़ती जा रही है, उससे हिंदू अल्पसंख्यक होते जा रहे हैं। इस असमानता को रोकने के लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना बेहद आवश्यक हो गया है। सभा के प्रतिनिधियों ने कहा है कि केंद्र सरकार पर देश के हिंदुओं को पूर्ण विश्वास है कि केंद्र सरकार जनसंख्या विस्फोट को रोकने की दिशा में अवश्य ही कोई कदम उठेगी, ताकि एक वर्ग विशेष की लगातार बढ़ती जा रही आबादी पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन

मुस्लिम आबादी बढ़ने के कारण ही आज देश के कई राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक को हो गए हैं। ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश की जनसंख्या वृद्धि में हम चीन से भी आगे निकल गए हैं। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाने वाली कांग्रेस सरकार को भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने में वर्तमान एनडीए सरकार की सहायता को आगे आना होगा। इन लोगों ने कहा कि महंगाई तथा बेरोजगारी का मुद्दा भी बढ़ती आबादी का ही एक कारण है। ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधियों ने पुरजोर मांग की है कि केंद्र की एनडीए सरकार को जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर देशभर में लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed