फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Celebration across the district on International Women's Day

Una News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाभर में रही धूम

Sun, 09 Mar 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Celebration across the district on International Women's Day
अंब में श्री श​क्ति संस्था के पदा​धिकारी व अन्य महिला दिवस मनाती हुई। स्रोत:स्वयं
ऊना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं को उनकी प्रतिभाओं को देखते हुए सम्मानित भी किया गया। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अम्ब में एनएसएस इकाई के सहयोग से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद एनएसएस प्रभारी प्रो. सुखदेव और डॉ. कुमारी सुजाता की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर लोगों को महिलाओं को सशक्त बनाने की अपील की। ग्राम पंचायत धुसाड़ा में महिला दिवस प्रधान नीरु बाला की अध्यक्षता में मनाया गया। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम एक्सीलरेट एक्शन है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू, द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा तथा तृतीय स्थान पर बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राएं आंचल व निहारिका रहीं। सांत्वना पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति को दिया गया। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में वूमेन रिड्रेसल सेल द्वारा महिला दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस, रोवर रेंजर और एनसीसी इकाई द्वारा महिला दिवस मनाया गया। वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अंब सेवा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार विषय पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तीकरण एवं खुशहाल परिवार की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। समारोह में विधायक की पत्नी किरण बहन, पुलिस उप अधीक्षक वसुधा बहन, अधिवक्ता सरिता बहन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी आशा दीदी, सुहारी टकोली सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी हरजीत बहन और बीके डॉ. किरण शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में एंटी सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुबारकपुर स्थित उद्योग लिवगार्ड एनर्जी पावर टेक्नोलॉजी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने महिलाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया और प्रकृति को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed