फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Case registered against Punjab gangster and two shooters

Una News: पंजाब के गैंगस्टर और दो शूटरों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 12 Jan 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Punjab gangster and two shooters
पंजाब पुलिस की पूछताछ में शूटर ने कबूला, ऊना में कारोबारी की हत्या करने की थी योजना
विज्ञापन

फिरौती मांगने वालों से शिकायत न आने पर पुलिस ने खुद दर्ज करवाया मामला
एसपी बोले- मैहतपुर और नंगल से जुड़े मामलों की भी हाेगी पड़ताल
पंजाब पुलिस का भी मसले को सुलझाने के लिए लिया जाएगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना पुलिस ने कारोबारी की हत्या करने की योजना में संलिप्त पंजाब के गैंगस्टर और उसके दो शूटरों के खिलाफ स्वयं संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। इस बात का खुलासा स्वयं एसपी ऊना राकेश सिंह ने प्रेसवार्ता को संबंधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि जिला में कारोबारियों, उद्यमियों और नामी होटल मालिकों से फिरौती की मांग की जा रही थी। भले ही इस संदर्भ में पुलिस के पास कोई भी शिकायत नहीं आई है लेकिन पंजाब पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की पूछताछ में शूटर ने स्वयं यह बात कबूल की है कि वह ऊना में एक कारोबारी की हत्या करने के लिए आया था और उसके घर की रैकी भी की थी। पिस्टल भी ऊना में कहीं दबाकर आया था। लेकिन, इससे पहले की शूटर अपने मंसूबे में कामयाब होता, पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गया और मामले से जुड़े घटनाक्रम का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में ऊना पुलिस, पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग लेगी। ऊना जिला में पहले भी मैहतपुर के एक ज्वैलर्स और पंजाब के नंगल के कारोबारी से फिरौती की मांग करने समेत अन्य मामले सामने आए हैं। पुलिस अब हर मामले को जोड़ कर जांच करने में जुट गई है। असामाजिक तत्वों से जिले में माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी भी कारोबारी को धमकी या फिर फिरौती की मांग आती है, वह सीधे तौर पर पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। ऊना पुलिस हर तरह से आम जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, सहायक पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहे।

सुरक्षा शाखा कार्यालय पुलिस अधीक्षक ऊना के प्रभारी एसआई नाजिंद्र कुमार ने कारोबारी की हत्या करने की योजना के मामले में शिकायत बीएनएस की धारा 308(4),351(3), 351(4), 61(2) के तहत थाना सदर ऊना दर्ज करवाई। बताया कि पंजाब के जांलधर पठानकोट रोड पर गांव रायपुर रसूलपुर के पास पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रवि बालाचौरिया के 20 वर्षीय एक शूटर मनजोत सिंह मनी को गिरफ्तार किया है। वह गढ़शंकर के गांव मोरांवाली का रहने वाला है। उससे दो पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। शूटर मनी ने पुलिस हिरासत में कबूल किया है कि उसने ऊना में जाकर किसी कारोबारी की हत्या करनी थी, क्योंकि गैंग के किंगपिन बालाचौरिया ने उससे रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed