{"_id":"66f1d1c9f9d37bd9aa0978b4","slug":"case-of-assault-on-haroli-youth-various-organizations-demonstrated-and-demanded-arrest-of-the-accused-una-news-c-93-1-ssml1048-133856-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली के युवक से मारपीट का मामला, विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की मांगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली के युवक से मारपीट का मामला, विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की मांगी गिरफ्तारी
Tue, 24 Sep 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली उपमंडल के एक गांव के युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करने, शहरभर में उसे अपमानित करके घुमाने और सोशल मीडिया पर लाइव दिखाने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया।
इसको लेकर हिंदू एकता मंच और करणी सेना, परशुराम सेवा वाहिनी, ब्राह्मण सभा सहित विभिन्न संगठनों ने पीड़ित युवक के परिजनों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने युवक के साथ ऐसी हरकत को अंजाम देने के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हरोली उपमंडल के युवक ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ वीडियो पोस्ट किया। उस वीडियो का विरोध शुरू हुआ और विवाद बढ़ गया। 21 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक विरोध करने वालों के हाथ लग गया। उन लोगों ने युवक को पकड़कर उपायुक्त कार्यालय पहुंचा दिया। आरोप है कि युवक को जब लाया गया और उपायुक्त कार्यालय के बाहर बैठाया गया, तो उसके साथ मारपीट और जलील किया गया। शहर भर में उसे अपमानित करके घुमाया गया और सोशल मीडिया पर उसका लाइव वीडियो भी डाला गया। इसके बाद उसे हरोली पुलिस के सुपुर्द किया गया।
वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ लोग किसी को पकड़कर लाने के लिए अधिकृत कैसे हो सकते हैं। इसके लिए पुलिस है। जब उस युवक ने अपनी गलती की माफी मांग ली, तो उसके साथ ऐसी हरकत क्यों की गई। युवक के गांव के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि दूसरे पक्ष के साथ युवक का समझौता करवाया गया था। उसके बावजूद एक समुदाय विशेष के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक से साथ बेहद गलत व्यवहार किया।
विज्ञापन
आरोप- पंजाब का एक व्यक्ति कर रहा माहौल खराब
हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा और पदाधिकारी राहुल मेनन ने कहा कि नंगल के एक युवक ने जिले में दलित समाज की एक संस्था का गठन किया है। वह कई प्रकार के मामलों में हस्तक्षेप करता है और गलत इल्जाम लगाकर लोगों को फंसाता है। उन्होंने कहा कि एक पंजाब के रहने वाले व्यक्ति के कारण जिले की शांति भंग हो रही है। वह फिरौती मांग, गलत मुकदमे दायर करने सहित कई अनैतिक कार्य करता है। अधिकारियों को उसके कार्यालय की जांच करनी चाहिए और उसे तुरंत बंद किया जाए। कहा कि इसके लिए वह एक सप्ताह तक का समय देते हैं। अगर कोई कदम नहीं उठाया गया को प्रदर्शन उग्र रूप ले सकता है।
-- --
प्रदर्शन करने वाले संगठनों के ज्ञापन पर विचार किया जा रहा है। इस मामले की बारीकी से तहकीकात करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए हैं। दोनों पक्षों की अगुवाई करने वालों से भी बातचीत की जाएगी, ताकि मुद्दा सुलझ जाए। जिले में शांति व्यवस्था पर आंच नहीं आने दी जाएगी।
जतिन लाल, उपायुक्त, ऊना