{"_id":"6afaf3a019210aefb30ef3e8","slug":"car-overturns-into-a-ditch-while-trying-to-avoid-an-animal-two-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-213645-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पशु को बचाने के चक्कर में नाली में पलटी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पशु को बचाने के चक्कर में नाली में पलटी कार, दो घायल
Mon, 16 Nov 2026 05:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस पशु वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। रविवार देर रात भैरा के समीप सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों में से दो घायल हो गए। एक का पैर फ्रैक्चर हो गया जबकि दूसरे के दांत टूट गए। तीसरे व्यक्ति को चोट नहीं आई।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार के अनुसार हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। कार ऊना से अंब की ओर जा रही थी। भैरा के पास अचानक पशु सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे नाली में पलट गया।
कार पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में पुलिस के पास शिकायत नहीं आई, हालांकि एहतियातन स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।