फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car crashes into grocery store, driver safe; loss worth lakhs

Una News: किराने की दुकान में जा घुसी कार, चालक सुरक्षित

Tue, 30 Sep 2025 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into grocery store, driver safe; loss worth lakhs
भरवाईं-मुबारिकपुर सड़क मार्ग पर किन्नू में देर रात हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। भरवाईं-मुबारिकपुर सड़क मार्ग पर एक चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार किन्नू गांव में सड़क किनारे बनी किराने की दुकान में जा घुसी। यह हादसा सोमवार रात लगभग 11 बजे हुआ। उस समय सड़क पर आवागमन कम था। दुकान मालिक संजीव कुमार ने बताया कि कार की जोरदार टक्कर से दुकान के अंदर रखा सारा सामान बिखर गया और वाटर कूलर भी पूरी तरह टूट गया। उनके अनुसार हादसे में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कार चालक बंटी निवासी धलवाड़ी घटना के समय वाहन में अकेला था। उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। कार को क्षति पहुंची है। मौके पर अपर लोहारा पंचायत की प्रधान संगीता बाला भी पहुंचीं। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर समझौता हो गया। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed