{"_id":"6794c6806ca81df18f0b223f","slug":"car-collides-with-tanker-debris-flies-driver-saved-due-to-airbag-opening-una-news-c-93-1-una1002-144282-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टैंकर से टकराई कार, उड़े परखच्चे, एयरबैग खुलने से बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टैंकर से टकराई कार, उड़े परखच्चे, एयरबैग खुलने से बचा चालक
विज्ञापन
लावारिश मवेशी के सामने आने से कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई
शनिवार तड़के हुआ सड़क हादसा, धमाका सुन दौड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के चलेट में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग खुलने से चालक बाल-बाल बच गया। हादसे का धमाका सुन आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद कार चालक को बाहर निकाला गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कार की हालत देखकर कोई कह नहीं सकता कि उसमें सवार की जान बची होगी।
जानकारी के मुताबिक चलेट निवासी कार चालक एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद गोंदपुर बनेहड़ा से दौलतपुर चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान चलेट पहुंचने पर सड़क में अचानक एक लावारिस मवेशी सामने आ गया। हड़बड़ाहट में चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से जा टकराई। टक्कर के कारण कार के बोनट और छत के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिसकी वजह से चालक की जान बच गई। स्थानीय लोग जोरदार धमाके की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को बाहर निकाला।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के आगे लावारिस जानवर आने से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि किसी भी तरफ से शिकायत नहीं आई है। इस वजह से मामला दर्ज नहीं हुआ।