फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car and bike collide, one died on the spot

Una News: कार और बाइक की टक्कर, एक की मौके पर ही मौत

Sun, 07 Jun 2026 06:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Car and bike collide, one died on the spot
अंब(ऊना)। कलरूही पुल पर कार और बाइक की टक्कर में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (40) पुत्र गुरलाल निवासी गांव बिल्लां दा थप्पल ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार कलरूही के समीप आदर्श नगर अंब में स्कूटर-बाइक रिपेयर का काम करता था। वह शनिवार दोपहर को अपनी दुकान से कलरूही पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था। वापसी के वक्त सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। गंभीर चोटों के कारण दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेजा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed