{"_id":"58405b184f1c1bb61fde78e2","slug":"canter-hitted-tree-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कैंटर पेड़ से टकराया, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कैंटर पेड़ से टकराया, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव जट्टपुर में सड़क हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। हादसा उस समय पेश आया, जब एक बेकाबू कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जट्टपुर गांव में बुधवार रात एक कैंटर संतोषगढ़ रोड पर जा रहा था कि जट्टपुर पहुंचने पर अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में कैंटर में सभी सवार मवासिंधिया निवासी बृज मोहन (23), निशांत कुमार, धर्मपाल और सुखविंद्र (32) को गंभीर चोटें पहुंची हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया ग्या है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जांच कर रही है। घायलों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन