फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Canopy shed installed in Chintpurni temple premises

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में लगाया कैनोपी शैड

Fri, 04 Aug 2023 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Canopy shed installed in Chintpurni temple premises
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कैनोपी शेड का निर्माण करवाया जा रहा है। हालांकि इस शैड का निर्माण एक श्रद्धालु की ओर से धनराशि खर्च करके करवाया जाएगा। पहले मंदिर दर्शन स्थल से मंदिर हाल तक एक तरफ यह कैनोपी शेड बनवाया जाएगा। अगर उच्चाधिकारियों को इस शैड का निर्माण सही लगा तो इस शैड को आगे बढ़ाकर मंदिर के निकासी गेट तक बनवाया जाएगा।वीरवार को एक तरफ इस कैनोपी शेड को लगा भी दिया गया है। जिसे की फोल्ड भी किया जा सकेगा। बताते चले कि बारिश के समय मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने के पश्चात काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। साथ ही जब कोई वीआईपी लिफ्ट से मंदिर दर्शनों के लिए आता है तो उसे भी बारिश के दौरान माता रानी के दर्शन स्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। उधर, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि मेला शुरू होने से मंदिर परिसर में मदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शैड का निर्माण करवाया जा रहा है। यह कार्य एक श्रद्धालु की ओर से इस कार्य को करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed