फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   candle march in una

चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 06 Feb 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Mon, 06 Feb 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
candle march in una
हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने ऊना में कैंडल मार्च निकाला। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की ऊना इकाई ने सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत डॉ. दलजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ की 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल के दौरान कैंडल मार्च निकाला गया।

विज्ञापन


पेन डाउन हड़ताल के चलते रोजाना सुबह अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे रोगियों को दो घंटे परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। चिकित्सा अधिकारी संघ के आंदोलन में अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी हुंकार भरी है। जिला ऊना संयुक्त स्वास्थ्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. पीयूष नंदा व महामंत्री केके सहगल ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार 12 फरवरी तक मेडीपर्सन एक्ट को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं करती तो 13 फरवरी को ऊना मुख्यालय में रोष रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. पीयूष ने कहा कि उनकी मांग है कि कानून को सरकार अनुमति दे और डॉ. दलजीत की मौत मामले में पुलिस उचित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है। इसके कारण हालात खराब हो रहे हैं। इस मौके पर डॉ. इंदू भारद्वाज, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. हरसिमर, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. राजन आंगरा, डॉ. अंशु आंगरा, डॉ. कपिल देव भरवाल, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. अश्वनी, भूपिंद्र सिंह, विजय शर्मा, मंजू देवी, हेमराज, राजेंद्र नाहर, सीमा, संजीव, गुरचरण सिंह, कमलदेव अत्री, जीवन, प्रवीण, जसवीर, राम कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed