{"_id":"66e09b98cab46e313e017b64","slug":"cancer-treatment-stopped-as-soon-as-the-doctor-was-transferred-una-news-c-93-1-ssml1047-132772-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डाॅक्टर का तबादला होते ही बंद हो गया कैंसर का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डाॅक्टर का तबादला होते ही बंद हो गया कैंसर का इलाज
विज्ञापन
ऊना। सरकार की ओर से कैंसर के उपचार को जहां सस्ता कर मरीजों को राहत प्रदान की है। वहीं दूसरी तरफ कैंसर के उपचार के लिए अभी भी जिले के मरीज मेडिकल कॉलेजों और बड़े स्वास्थ्य संस्थानों पर ही निर्भर हैं। जिले में करीब चार साल पहले क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर का उपचार किया जाता था। इस दौरान जिला स्तर पर ही कीमोथैरपी की सुविधा भी मिलती थी लेकिन गत चार साल से प्रशिक्षित चिकित्सक का तबादला होने के बाद यह सुविधा बंद पड़ी हुई है। ऐसे में अब मरीजों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ और मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ता है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में कैंसर संबंधित उपचार की सुविधा शुरू करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। आलम यह है कि जहां सरकार एक तरफ तो कैंसर की दवाओं पर जीएसटी की दर को कम कर मरीजों को राहत देने की बात कर रही है लेकिन धरातल पर जिला स्तर पर कैंसर के उपचार की कोई सुविधा नहीं है। मरीजों को अपनी जेब ढीली कर या तो पीजीआई चंडीगढ़ या फिर मेडिकल कॉलेज का रुख करने का विकल्प है। इस समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में बंद कैंसर यूनिट को शुरू करने के लिए अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक को कैंसर के उपचार संबंधित प्रशिक्षण दिलवाने की मांग अभी लंबित है।
कैंसर से उपचार की सुविधा बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में ही उपलब्ध है। क्षेत्रीय अस्पताल में पूर्व में कैंसर का उपचार और कीमोथैरपी की सुविधा भी मिलती थी। इसे दोबारा शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। - डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
कैंसर से उपचार की सुविधा बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में ही उपलब्ध है। क्षेत्रीय अस्पताल में पूर्व में कैंसर का उपचार और कीमोथैरपी की सुविधा भी मिलती थी। इसे दोबारा शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। - डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन