{"_id":"69512ab0cd02c9b1d504d5a0","slug":"call-to-take-the-ideology-of-congress-party-to-every-home-una-news-c-93-1-una1002-176517-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने मनाया राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस
कांग्रेस केवल राजनीतिक दल नहीं, एक विचारधारा है : बबलू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने रविवार को पंजोआ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह वंदेमातरम और झंडारोहण से शुरू हुआ। स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कांग्रेस को केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि विचारधारा बताया, जिसने देश की आजादी और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के योगदान का उल्लेख किया और केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा, नरेश बरोटिया, डॉ. राजपाल शर्मा, रशाद खान, निशा शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।