Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cadets learnt the nuances of disaster management

Una News: कैडेट्स ने सीखीं आपदा प्रबंधन की बारीकियां

Thu, 21 May 2026 05:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
Cadets learnt the nuances of disaster management
इंडस विश्वविद्यालय में एनसीसी शिविर के समापन पर कैडेट्स सामूहिक चित्र में। स्त्रोत: संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंडोगा (ऊना)। छह हिमाचल प्रदेश एनसीसी ऊना की ओर से इंडस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बाथू में कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह की देखरेख में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-243 बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें लगभग 600 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर में कैडेट्स ने ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और आपदा प्रबंधन की बारीकियां सीखीं। इसके साथ ही कैडेट्स को खेलकूद, सांस्कृतिक संध्या, डिक्लेमेशन, टेंट पिचिंग और कैम्प फायर जैसी गतिविधियां भी करवाई गईं। खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकशी जैसे खेलों के माध्यम से कैडेट्स ने टीम और खेल भावना का अनुभव लिया। समापन पर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने कहा कि यह शिविर कैडेट्स के लिए सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सीखने का मंच था। कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व, समय प्रबंधन, एकता और अनुशासन का पाठ सीखा जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक और लीडर बनाएगा। शिविर में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर में अंब कॉलेज से अनिल वर्मा, रायंसरी स्कूल से मधु, केसी पब्लिक स्कूल से सुदेश, सुधा मॉडल स्कूल से रोहित ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। सूबेदार सतीश, सूबेदार राकेश के साथ यूनिट में तैनात अन्य हवलदार और पूर्व सैनिकों ने अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed