फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cadets celebrated foundation day with cultural presentations

Una News: कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया स्थापना दिवस

Thu, 28 Nov 2024 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
Cadets celebrated foundation day with cultural presentations
कैडेट प्रिय भाटिया ने सितार की धुन पर वंदेमातरम की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया
विज्ञापन

अंब कॉलेज में एनसीसी स्थापना दिवस पर मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब कॉलेज में एनसीसी स्थापना दिवस पर वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. दर्शन धीमान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सुनील कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के सदस्य भी हैं और कॉलेज के समय में एनसीसी में बतौर सीनियर अंडर अफसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय एनसीसी डे के समापन पर एनसीसी कैडेट्स की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनसीसी डे सेलिब्रेशन पर कुल 63 एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जसविंदर और कैडेट कामिनी ने किया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। कैडेट आरुषि, ऋतिक, महक तथा प्रिय भाटिया की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कैडेट्स ने सोलो, डुएट और ग्रुप परफॉर्मेंस दी। प्रिय भाटिया के सोलो डांस, नाटी तथा भंगड़े ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। प्रिंसिपल प्रोफेसर दर्शन कुमार ने एनसीसी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए सभी का मार्गदर्शन किया तथा लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने एनसीसी की उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा। सुनील ठाकुर ने अपने वक्तव्य में बताया कि उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि अंब के एनसीसी कैडेट्स की ओर से एनसीसी डे को इतनी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने एनसीसी के अनुभवों को भी सभी विद्यार्थियों से साझा किया। एनसीसी डे के सेलिब्रेशन पर प्रदर्शनी भी लगाई गया। इसमें डिजाइन किए हुए पौट्स, टायर और स्टोन भी शामिल किए गए। कैडेट प्रिय भाटिया ने सितार की धुन पे वंदेमातरम की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। एनसीसी सांग से कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed