फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Buses did not run on rural routes on Sunday, leaving passengers stranded.

Una News: ग्रामीण रूटों पर रविवार को नहीं दौड़ी बसें, भटकते रहे मुसाफिर

Sun, 12 Oct 2025 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Buses did not run on rural routes on Sunday, leaving passengers stranded.
कई जगह घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे यात्री, निजी वाहनों में जाने को हुए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में रविवार को छुट्टी के चलते कई ग्रामीण रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों की आवाजाही ठप रही। इससे जगह-जगह यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह यात्री बसों का इंतजार भी करते दिखे। बाद में उन्हें निजी वाहनों के जरिए अपने गंतव्य की तरफ रुख करना पड़ा। इससे उन्हें आर्थिक चपत भी लगी। खासकर उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है जो बाहरी राज्यों से बसों में आ रहे हैं लेकिन लोकल रूट पर बस सेवा न चलने से उन्हें टैक्सी कर जाना पड़ रहा है। ऊना बस अड्डे, गगरेट, बंगाणा समेत कई जगह बस अड्डों पर यात्री भटकते नजर आए। हालांकि, चंडीगढ़, दिल्ली, कुल्लू-मनाली और पंजाब जाने वाले लंबे रूटों पर निगम की बसों का संचालन जारी रहा। रविवार को ऊना डिपो के 20 ग्रामीण रूट स्थगित रहे। एचआरटीसी ऊना के अधिकारियों का मानना है कि रविवार को उन्हीं रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है, जिन रूटों पर सवारियां कम रहती हैं। कई रूटों पर खाली बसों के दौड़ने से निगम को भी आर्थिक चपत लगती है। इसी के चलते ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही रविवार को नहीं हो पा रही है।


कोट्स
रविवार को सवारियां न होने के चलते कुछ ग्रामीण रूटों को स्थगित किया गया है। लंबे रूटों पर बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। सोमवार से रोजाना की तरह बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और सफर को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम गंभीर है। - संदीप राणा, अड्डा प्रभारी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed