फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus service started from last village Pandoga to Chandigarh

Una News: आखिरी गांव पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई बस सेवा

Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from last village Pandoga to Chandigarh
हरोली (ऊना)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। पंडोगा-हरोली-चंडीगढ़ बस सुबह 4:45 पंडोगा से चलेगी। बस ट्रिप्पल आईटी सलोह, लॉ कालेज बढ़ेड़ा, हरोली, टाहलीवाल, अजौली से होते हुए वाया श्री आनंदपुर साहिब होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर से सटा पंडोगा जिले का सीमावर्ती गांव है। पंडोगा निवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों और ट्रिप्पल आईटी सलोह में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग थी। बस शुरू होने से जहां एक ओर विद्यार्थियों को लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र के विकास और विस्तारीकरण के लिए उच्चस्तर पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़कों का होगा विस्तारीकरण और सुधारीकरण
उपमुख्यमंत्री नेे कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विस्तारीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। पंडोगा-पंजावर सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। पंडोगा और पंजावर को जोड़ने वाली यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसपुर से दमामिया के लिए सात करोड़ से बनेगी सड़क
अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार धर्म स्थलों पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु आसानी से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थ आ-जा सकेें। इसी दिशा में ईसपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामिया में भी सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। ईसपुर से दमामिया के लिए शीघ्र ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विधायक प्राथमिकता के तहत सात करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। सलोह से भदसाली और हरोली से कर्मपुर सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।

बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए 12 करोड़ स्वीकृत

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत लगभग 12 ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा और जल्दी ही पूबोवाल में इसकी आधारशिला रखी जाएगी। बीटन और हीरानगर में पानी की समस्या को देखते हुए जल भंडारण टैंक मंजूर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed