{"_id":"6641340a36701ace98064788","slug":"bus-running-to-dhamandari-at-8-pm-closed-for-20-days-anger-among-people-una-news-c-93-1-una1001-123873-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धमांदरी को रात आठ बजे चलने वाली बस 20 दिन से बंद, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धमांदरी को रात आठ बजे चलने वाली बस 20 दिन से बंद, लोगों में रोष
Mon, 13 May 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 13 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी से रूट बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के सीमांत धमांदरी गांव मेंं रात 08 बजे जाने वाले बस रूट को एचआरटीसी प्रबंधन ने बीते 20 दिन से बंद कर दिया है। दोबारा बस न चलने से अब आधा दर्जन ग्राम पंचायत वासियों को मिलने वाले यात्रा लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। फिलहाल ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से इस रूट को बहाल करने की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार आईएसबीटी ऊना से रोज रात 8 बजे धमांदरी गांव चलने वाली एचआरटीसी की बस को करीब 20 दिन पूर्व एचआरटीसी ने बंद कर दिया है, जबकि दोबारा इस बस सेवा को यात्रियों की सुविधा के लिए इस समय अंतराल में नहीं चलाया गया। बस के माध्यम से ऊना में व्यापारिक संस्थानों में कार्य करने वाले यात्री हर रात 8 बजे धमांदरी तक जाते रहे हैं। दूसरी ओर रास्ते में पड़ने वाले गांवों में खुर्द, टक्का, रायंसरी, डंगेहड़ा, नारी, चलोला, नंगल सलांगड़ी, संझोट व धमांदरी गांव के वासियों को सुविधा रहती थी, लेकिन एचआरटीसी ने इस पर रोक लगा दी है। इसके चलते अब ऊना सहित आसपास के कई दुकान, उद्योग आदि संस्थानों में कार्य करने वाले यात्रियों को किसी वाहन से लिफ्ट या फिर निजी स्तर पर ऑटो कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने इस रूट को दोबारा से रात्रि 08 बजे ही चलाने की मांग उठाई है, ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।
नहीं मिलती है सवारी, घाटे में था रूट
केवल रात्रि आठ बजे का रूट ही सवारियां न मिलने के चलते बंद किया है। यह रूट घाटे में था, केवल दो-तीन सवारियां ही रहती हैं, कई बार वह भी नहीं होतीं। ऐसे में तेल खर्च पूरा नहीं होता। इसके विकल्प में एचआरटीसी ने इसी रूट पर 07:15 बजे बस को चलाया हुआ है। कोई भी यात्री इस समय पर बस से यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन
ई. सुरेश कुमार धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, ऊना