{"_id":"57e568c84f1c1b3d20a8243f","slug":"bus-fair-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ की जगह वसूला जा रहा 12 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ की जगह वसूला जा रहा 12 रुपये किराया
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एचआरटीसी बसों में परिचालक यात्रियों से मनमर्जी का किराया वसूल कर रहे हैं। कई बसों के परिचालक तो यात्रियों से किराया वसूलने के बाद भी यात्रियों को टिकट देना तक उचित नहीं समझते। एचआरटीसी की कई बसों में परिचालकों को दिए टिकट मीटर में किलोमीटर ज्यादा फीड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
टिकट मीटर में अधिक किराया फीड होने के कारण यात्रियों से अधिक किराया वसूल किया जा रहा है, जिससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस किराये की मशीनों में गड़बड़ी होने से यात्रियों में एचआरटीसी के प्रति रोष पनप रहा है। यात्रियों देसराज राणा, कपिल, मनोज कुमार, रोहित, दिनेश, सुनील, मोहित आदि का कहना है कि वे एचआरटीसी बस में ऊना से बढेड़ा तक जाते हैं।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि एचआरटीसी बस में 10 किलोमीटर सफर के उनसे 12 रुपये किराया वसूल किया जा रहा है। जबकि ऊना से बढ़ेडा का किराया नौ रुपये है। यात्रियों का आरोप है कि एचआरटीसी की कई बसों में ऊना से बढेड़ा का नौ रुपये किराया है और कई बसों में 12 रुपये किराया वसूल किया जा रहा है। एचआरटीसी की बसों में अधिक किराया वसूलने के कारण यात्रियों में विभाग के प्रति रोष है। उधर, आरएम विवेक लखनपाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन