फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus facility sought from Bangana to Shimla and Dharamshala

Una News: बंगाणा से शिमला और धर्मशाला के लिए मांगी बस सुविधा

Sun, 16 Mar 2025 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Bus facility sought from Bangana to Shimla and Dharamshala
लोगों को हो रही परेशानी, पहले मिलती थी बस सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुधान (ऊना)। पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बंगाणा से शिमला के लिए बस सुविधा शुरू करने की मांग उठाई है। सदस्यों ने कहा कि सुविधा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डोहगी पंचायत के उप प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बस बंगाणा से शिमला के लिए जाती थी लेकिन चुनाव के बाद शिमला जाने के लिए बस सुविधा बंद कर दी गई है। अब यह बस टापरी से शाहतलाई तक ही आती है। डोहगी पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी, धुंधला पंचायत की प्रधान सुषमा कुमारी, उपप्रधान रमन कुमार, तनोह पंचायत के उपप्रधान नरेंद्र कुमार, वार्ड पंच जयवीर, मोहिंद्र सिंह, पार्थ, सुरेश कुमार, सुनील वशिष्ठ, सुशील कुमार, रमेश कुमार, मुकेश कुमार, सुदेश कुमार, पंकज कुमार, मनोहर लाल आदि ने कहा कि शिमला जाने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। सदस्यों ने सुझाव दिया कि टापरी से शाहतलाई बस को बंगाणा तक करने से समस्या हल हो जाएगी। इस बस के बंद होने से स्थानीय लोगों को शिमला जाने के लिए ऊना और हमीरपुर का रुख करना पड़ता है। पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने इस संदर्भ में विधायक विवेक शर्मा और परिवहन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि बंगाणा से बस की सुविधा को दोबारा बहाल करने की दिशा में कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed