फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus depot will open in Haroli, Rs 70 crore will be spent on roads and bridges: Agnihotri

हरोली में खुलेगा बस डिपो, सड़कों और पुलों पर खर्च होंगे 70 करोड़ : अग्निहोत्री

Sun, 15 Sep 2024 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 15 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Bus depot will open in Haroli, Rs 70 crore will be spent on roads and bridges: Agnihotri
ऊना। हरोली के पुबोवाल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द ही हरोली में बस डिपो खोला जाएगा। इसके अलावा हरोली में नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा में विभिन्न सड़कों के सुधार और विस्तार कार्य तथा पुलों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही हैं और इससे लोगों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन

इनमें पंडोगा बैरियर से पंजावर तक की नौ किलोमीटर सड़क के सुधार और विस्तार कार्य पर 11.10 करोड़ रुपये, पंजावर-बाथड़ी रोड पर भदसाली से बढेड़ा सड़क के कार्य पर 12.25 करोड़, पंजावर-बाथड़ी से सलोह-बढेड़ा के साढे आठ किलोमीटर रोड पर 9.46 करोड़, हरोली से पालकवाह तक की पांच किलोमीटर सड़क पर 6.50 करोड़, नंगल खुर्द-चांदपुर की साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर 6.05 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके अलावा चांदपुर खड्ड पर करीब 4.87 करोड़ और हरोली खड्ड पर 5.75 करोड़ रुपये से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए नाबार्ड में दो सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें लिंक रोड़ श्री गिड़गिड़ा साहिब से टाहली साहिब और बाबा भरथरी मंदिर तथा किन्नू मुहल्ला पंजुआणा-बालीवाल सड़क पर चार करोड़ रुपये और लिंक रोड़ गोंदपुर बैहली से बाथू गुरपलाह पर 11.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed