{"_id":"68f7c777b7731467ee0f1238","slug":"bursted-firecrackers-worth-rs-25-crore-ate-sweets-worth-rs-80-lakh-una-news-c-93-1-una1002-169497-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ढाई करोड़ के फोड़ दिए पटाखे, 80 लाख का खा गए मिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ढाई करोड़ के फोड़ दिए पटाखे, 80 लाख का खा गए मिष्ठान
Wed, 22 Oct 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
ऊना के मुख्यबाजार में खरीदारी करते लोग ।संवाद
ऊना। त्योहारी सीजन में ऊना जिला की जनता ने दिल खोलकर दीपावली पर्व मनाया। ढाई करोड़ के तकरीबन पटाखे फोड़े हैं तो वहीं 80 लाख रुपये का मिष्ठान त्योहारी सीजन में खा गए हैं। बता दें कि अक्तूबर महीने में त्योहारी सीजन को लेकर दीपावली पर्व के साथ-साथ विश्वकर्मा जयंती, गोवर्धन पूजा, भैया दूज सहित अन्य त्योहार भी हैं तो ऐसे में यह ग्राफ आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकता है।
मात्र दीपावली के दिन ही मिष्ठान और पटाखे फोड़ने की चाहत रखने वालों ने दिल खोलकर दीपावली का पर्व मनाया है और अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों को भी खूब मिठाइयां बांटकर यह पर्व मनाया है। जिस तरह से खरीदारी के दावे के आंकड़े बोले रहे हैं, उससे साबित हो रहा है कि ऊना जिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। चाहे बात कृषि से जुड़ी की जाए तो उसमें भी ऊना जिला अग्रणी है तो दूसरी ओर हर तरह के उत्सव मनाने में भी दिल खोलकर खर्च करता नजर आया है।
जिले के थोक पटाखा विक्रेता अरसू दी हट्टी के मालिक विजय कुमार का दावा है कि ऊना जिले में ढाई करोड़ के करीब पटाखों की बिक्री दीपावली पर्व पर हुई है। 35 से 40 लाख के तकरीबन उनकी ही दुकान में पटाखों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है और यह और भी बढ़ सकता है तो वहीं दूसरी ओर मिष्ठान के क्षेत्र में कारोबारी दयाल स्वीट के प्रबंधक विक्रम कौंडल का दावा है कि जिला ऊना में 25 से अधिक मिष्ठान का काम करने वाले नामी कारोबारी हैं। 80 लाख के तकरीबन त्योहारी सीजन में दीपावली को मद्देनजर रखते हुए मिष्ठान की बिक्री हुई है। उनके खुद ही जिला में चार जगह पर मिष्ठान के आउटलेट हैं और ऊना शहर में भी सात के करीब नामी मिष्ठान का कारोबार करने वाले कारोबारी हैं। नौ टन बेसन की बिक्री दीपावली पर्व पर हुई है। जो कि 100 और 200 रुपये की पैकिंग में आधा किलो और एक किलो में है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ऊना शहरी इकाई के प्रधान प्रिंस राजपूत का कहना है कि ऊना की जनता ने दिल खोलकर त्योहार मनाया है। एक-दूसरे को मिष्ठान भेंट किया है। रिश्तेदारों और समाज में भी एक-दूसरे को मिष्ठान भेंट करने का चलन है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सोमेश शर्मा का कहना है कि ऊना जिला पंजाब के साथ सट्टा होने की सूरत में हर कामकाज में आगे है। जिसके चलते लोग हर त्योहार और पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और यह इसी बात से प्रतीत हो रहा है कि ऊना जिला की जनता ने दीपावली और अन्य पर्वों को दिल खोलकर मनाया है।