फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   burning car, wife-husband escaped

चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा दंपति

Mon, 08 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाकलां।
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाकलां। Updated Mon, 08 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
burning car, wife-husband escaped
ऊना के हीरानगर में अचानक अाग से जली कार। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के हमीरपुर-ऊना रोड पर हरीनगर में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, घटना के दौरान कार सवार दंपति बाल-बाल बच गए। गाड़ी से आग की लपटें निकलती देख दोनों ने फौरन बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राजेश निवासी नादौन अपनी पत्नी के साथ कार में घर से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। हरीनगर में कार के आगे से धुआं निकलने के साथ ही आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। चलती कार को राजेश ने सड़क एक किनारे खड़ा कर तुरंत पत्नी सहित बाहर निकले। वहीं, कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी कार पलभर में जलकर राख हो गई। दोनों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना बंगाणा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बंगाणा प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed