फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Budhan road on Kodra Lathiani road becomes a swamp, villagers are troubled

Una News: कोडरा लठियाणी मार्ग पर बुधान में सड़क बनी दलदल, ग्रामीण परेशान

Thu, 14 Aug 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Budhan road on Kodra Lathiani road becomes a swamp, villagers are troubled
कोडरा लठियाणी सड़क मार्ग पर जमा बरसात का पानी। संवाद - फोटो : संवाद
राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मार्ग से गुजरना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों को भी प्रतिदिन हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कोडरा-लठियाणी मार्ग पर बुधान के पास सड़क पर जलभराव और कीचड़ से गुजरना स्कूली बच्चों के लिए रोज़ाना की मजबूरी बन गया है। बारिश के बाद यहां का रास्ता गड्ढों और कीचड़ से दलदल में बदल जाता है। पैदल चलना तो दूर साइकिल या वाहन से निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चे रोजाना जूतों में कीचड़, कपड़ों पर छींटे और गिरने के डर के साथ इस रास्ते से गुजरते हैं, जबकि संबंधित विभाग और अधिकारी कागजों में ही विकास की कहानियां गढ़ रहे हैं। गांव नेरी के निवासी सुरेश कुमार, जितेन्द्र शर्मा, रवि कुमार, राज कुमार, अभिषेक, राजेश कुमार, कमला देवी, सुषमा देवी, राज कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन बारिश ने इसकी पोल खोल दी। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढे और जलभराव बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशासनिक अधिकारी खुद बच्चों के साथ पैदल इस रास्ते से गुजरकर जमीनी हालात देखें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक धरना-प्रदर्शन करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाकर हकीकत दिखाएंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता संजीव गौतम ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed