{"_id":"671810aeb8b986a806040654","slug":"budget-of-rs-10-lakh-approved-to-connect-regional-hospital-to-sewerage-line-una-news-c-93-1-ssml1047-136281-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए 10 लाख का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए 10 लाख का बजट मंजूर
Wed, 23 Oct 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
आशुतोष डोगरा
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए जल शक्ति विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद सरकार की तरफ से करीब 10 लाख का बजट जल शक्ति विभाग को जारी कर दिया गया है।
अब विभाग की तरफ से एक सप्ताह के भीतर सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, क्रिटिकल केयर ब्लॉक व ओपीडी ब्लॉक को भी सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 10 लाख रुपये का बजट जल शक्ति विभाग को मिल चुका है।
क्षेत्रीय अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा जाएगा। इसके साथ ही पुराने पाइपों का भी सही प्रकार से रखरखाव हो पाएगा। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सेप्टिक टैंकों से ही जुड़ा हुआ है। साथ ही इन टैंकों से पुरानी पाइपलाइनों से लीकेज की समस्या भी आए दिन रहती है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन और अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मातृ-शिशु अस्पताल, निर्माणाधीन ओपीडी ब्लॉक और क्रिटिकल केयर ब्लॉक को भी सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। वहीं, अस्पताल भवन में जिस-जिस स्थान पर पानी की निकासी के लिए समस्या आती है उसे भी इस योजना के तहत ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए जल शक्ति विभाग को करीब 10 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। एक सप्ताह के भीतर इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ईं. राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, ऊना
--
कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल व साथ लगते अन्य भवनों को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए दस लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। इस पर आगामी कार्रवाई जल शक्ति विभाग की तरफ से की जाएगी।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना