फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brinjal prices skyrocket in the markets, farmers worried

Una News: मंडियों में बैंगन के दाम धड़ाम, किसान परेशान

Mon, 01 Jul 2024 04:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Brinjal prices skyrocket in the markets, farmers worried
मंडियों में फसल बेचे बिना लौट रहे कई किसान
विज्ञापन

गोलाकार के बैंगन को नहीं मिल रहा कोई खरीदार
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में इस बार कई किसानों ने बैंगन की फसल उगाई है। किसान बैंगन की फसल को लेकर बिक्री के लिए मंडियों में पहुंच रहे हैं। फसल को मंडियों में आए अभी 10 दिन का समय भी नहीं हुआ कि इसके खरीदारों ने हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं। खासकर गोलाकार बैंगन को कम खरीदार मिल रहे हैं। जबकि लंबे बैंग को मंडी में 12 से 15 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहे हैं। सोमवार सुबह फसल को बेचने के लिए मंडियों का रुख करने वाले किसानों में कुछ तो बिना फसल बेचे ही लौट गए। वहीं जिनकी फसल बिकी उन्हें उम्मीद से बहुत कम कीमत मिल पाई। करीब चार दिन पहले बैंगन 25 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिके थे। हालांकि जो किसान पंजाब की होशियारपुर मंडी जाते हैं, उन्हें फिर भी कुछ सही दाम मिल रहे हैं लेकिन ऊना मंडी में खपत से अधिक बैंगन पहुंचना शुरू हो चुका है।
सोमवार सुबह मंडी में बैंगन लेकर पहुंचे किसान अमनदीप, सुनील कुमार, प्रेम चंद, विनोद कुमार आदि ने बताया कि उनकी इतनी पैदावार नहीं है कि अपनी गाड़ी भरकर होशियारपुर जाएं। वे फसल को लेकर ऊना मंडी पहुंचे हैं। आकार में लंबे बैंगन को फिर भी खरीदार मिले लेकिन कीमत उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले। वही गोलाकार बैंगन को खरीदार ही नहीं मिले। इसके चलते कई किसानों को अपनी फसल लेकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हरी सब्जियों के लिहाज से ऊना में कई किसान अच्छा लाभ कमाते हैं। इस बार कई किसानों ने बैंगन की फसल से अच्छी आय की उम्मीद जताई है। यह फसल गेहूं की फसल यानी सर्दियों तक खेतों में खड़ी रहती है। इसके दामों में भी उतार-चढ़ाव रहता है। उम्मीद है कि फसल को अच्छे दाम मिलेंगे और किसानों की आर्थिकी में सुधार होगा। कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed