फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bring the achievements of the government to the people: Kanwar

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: कंवर

Sat, 07 Aug 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bring the achievements of the government to the people: Kanwar
कुटलैहड़ के मलांगड़ में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम का शुभांरभ करते पंचायती राज म - फोटो : Una
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने साढ़े तीन वर्षों में अथाह विकास किया है। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस लें। यह बात ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मलांगड़ में कुटलैहड़ मंडल के 18 पंचायतों और 38 बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं के त्रिदेव सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि बंगाणा में 18 करोड़ की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। कोठी गैहरा में अटल आदर्श विद्यालय का निर्माण प्रगति पर है। बंगाणा में सीवरेज स्कीम बनाने के लिए प्रथम चरण में 5.5 करोड रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या का समाधान किया गया है। पर्यटन की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। यहां पर घरवासड़ा तथा पिपलू से पैराग्लाइडिंग को मंजूरी मिल गई है। बंगाणा में शीघ्र ही बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। एक साल-पांच काम अभियान से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंचायतों में इन उपलब्धियों का प्रचार करें। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला सचिव भाजपा राजेंद्र मलांगड़, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, रिटायर्ड कर्नल केसी शर्मा, हिमफेड निदेशक चरणजीत शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ स्तर पर करें बैठकें
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष और हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि ऐसी बैठकों का आयोजन बूथ स्तर पर करें तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने से संबंधित टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed